प्लॉट कब्ज़ाने के बहाने महिला से 45 लाख की धोखाधड़ी

नवभारतटाइम्स.कॉम
rs 45 lakh fraud with woman on pretext of plot possession game of fake documents
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : दयालबाग कॉलोनी स्थित एक आवासीय प्लॉट को कथित रूप से फर्जी दस्तावेज ों के जरिए हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। करीब छह वर्षों से चले आ रहे विवाद में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने सहित केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता नीलम कुमारी ने बताया कि उनके पति और वह प्लॉट के मालिक हैं। वर्ष 2019 से 2020 के बीच उनके पति ने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जरूरतों के लिए कुल 25 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसमें 15 लाख रुपये राकेश बिंजोला और 10 लाख रुपये महेश कुमार सराफ से उधार लिए गए थे। शिकायत के अनुसार, ऋण लेते समय केवल सुरक्षा के रूप में प्लॉट के मूल दस्तावेज आरोपी राकेश बिंजोला को सौंपे गए थे। इस दौरान आरोपी ने विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए 3 फरवरी 2020 को ऋण संबंधी औपचारिकता बताकर एक दस्तावेज पर पति स्व. उमेश चंद्र के हस्ताक्षर करवा लिए, जबकि बाद में पता चला कि वह दस्तावेज वास्तव में एग्रीमेंट टु सेल था। महिला का आरोप है कि उक्त एग्रीमेंट में प्लॉट की बिक्री कीमत 50 लाख रुपये दर्शाई गई है और उसमें यह भी लिखा गया कि 25 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिए गए हैं और बाकी के 25 लाख रुपये 3 फरवरी 2022 तक अदा किए जाएंगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि न तो उन्होंने कभी इस संपत्ति को बेचने की सहमति दी और न ही उस एग्रीमेंट पर उनके हस्ताक्षर असली हैं।