14 लाख की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई समेत 3 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida nigerian national among 3 drug smugglers arrested with drugs worth 14 lakh
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीटा-2 थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में नाइजीरियाई नागरिक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 लाख रुपये मूल्य की 143 ग्राम एमडीएमए, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्कूटी और 17,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।
डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक भारतीय साथियों के साथ सोसायटियों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। टीम ने सेक्टर चाई-4 स्थित जनता फ्लैट सर्विस रोड से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी चिडुबेम स्टेनली (हाल निवासी उत्तम नगर, दिल्ली), गाजियाबाद के जावली गांव निवासी अरुण कसाना और बीटा-2 स्थित सम्पूर्णम सोसायटी निवासी अतुल सिंह के रूप में हुई है।