Faridabad Businessmans Shiny Scorpio n Car Stolen From Union Ministers Area Police Search Ongoing
कारोबारी की SUV चुरा ले गए चोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक चमचमाती ब्लैक महिंद्रा स्कोर्पियो-एन गाड़ी चुरा ले गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 निवासी कारोबारी नितिन गोयल पैनल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास काले रंग की महिंद्रा स्कोर्पियो-एन गाड़ी है। 2 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे उन्होंने रोजाना की तरह अपनी गाड़ी को अपने घर के सामने पार्क किया था। अगले दिन यानी 3 जुलाई को जब वह सुबह उठे और बाहर देखा, तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित कारोबारी ने अपने स्तर पर आस-पड़ोस और आसपास के रास्तों में गाड़ी की काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।