नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
palwal drug trafficking in the guise of a hotel accused arrested three and a half kg poppy husk recovered
n NBT न्यूज, पलवल : नैशनल हाइवे पर होटल की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपी को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब साढे तीन किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान सदर थाना अंतर्गत गांव राखौता निवासी मेहरचंद के तौर पर की गई है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार आईपीएस के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पलवल-होडल नैशनल हाइवे पर होटल पर छापे मारी की गई। इस दौरान होटल के कमरे में काफी मात्रा मे चुरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी को मौके पर ही नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान तीन किलो 450 ग्राम ग्राम नशीला पदार्थ चुरा-पोस्त बरामद हुआ।