Doubt Over Educational Leave For Msc Nursing Nurses Not Getting Two year Leave Appealing To The Government
सहमति बनी, लेकिन MSc के लिए अवकाश का नहीं हुआ GO
Contributed by: Ranvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
यूपी में बीएससी करके नर्सिंग अफसर और ट्यूटर के पद पर तैनात होने वाली नर्सों को एमएससी करने के लिए दो साल का शैक्षिक अवकाश नहीं मिल पा रहा है। दिलचस्प यह है कि राजकीय नर्सेज संघ की शासन के साथ वर्ष 2020 में हुई बैठक में इसके लिए सहमति बन गई थी। यही नहीं, फरवरी 2026 में अपर मुख्य सचिव अमित घोष की तरफ से जारी पत्र में भी इस सहमति को दोहराया गया था। इसके बावजूद अब तक इसका शासनादेश जारी नहीं हो सका है। इसे लेकर राजकीय नर्सेज संघ ने अब सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रेजेश पाठक और अपर मुख्य सचिव अमित घोष को ज्ञापन भेजा है। राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री अशोक कुमार के मुताबिक वर्ष 2010 में बीएससी करने के लिए दो साल का शैक्षिक अवकाश देने का शासनादेश हुआ था। उस वक्त ज्यादातर भर्तियां डिप्लोमा वालों की होती थी। अब बीएससी करके नौकरी में आने वालों की तादाद डिप्लोमा वालों से ज्यादा है। ऐसे में इन्हें एमएससी करने के लिए शैक्षिक अवकाश की मांग हो रही है।
महामंत्री अशोक कुमार के मुताबिक दो साल के शैक्षिक अवकाश की व्यवस्था अब भी है, लेकिन अब केवल उसे बीएसससी के साथ एमएससी के लिए भी किया जाना है। सीएम को भेजे ज्ञापन में संघ ने सुझाव दिया है कि सेवाकाल में केवल एक ही बार दो साल का शैक्षिक अवकाश दिया जाए, लेकिन उसके विकल्प के तौर पर एमएससी को भी शामिल किया जाए।