पांच जाली ड्राइविंग लाइसेंस जब्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
driving license fraud in haryana 5 fake licenses seized investigation ordered
NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय रोड सेफ्टी एंड फर्स्ट एड सर्टिफिकेट का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पांच जाली ड्राइविंग लाइसेंस को जब्त किया गया है। कई शिकायतें सामने आने के बाद हरियाणा रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन ने शनिवार को सभी जिलों में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला सचिवों द्वारा जांच करके रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

पंचकूला में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश भी मुख्यालय की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पंचकूला में जिला रेडक्रास सोसायटी की टीम ने निरीक्षण के दौरान कालका एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगाए गए सर्टिफिकेट की जांच की। जांच के दौरान पाया कि सर्टिफिकेट जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अधिकृत प्रक्रिया के तहत जारी नहीं किए गए हैं।