Gurugram Massive Fire In Rubber Recycling Company In Wazirpur Lakhs Of Damage Feared
रबड़ रीसाइक्लिंग कंपनी में लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : वजीरपुर गांव के पास स्थित एक रबड़ रीसाइक्लिंग कंपनी में शनिवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आसमान में धुएं का काला गुबार काफी दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। इस घटना से पूरे एरिया में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की मानेसर, भीम नगर, सेक्टर-29 आदि फायर स्टेशन से कई गाड़ियां और भारी संख्या में फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मोर्चा संभाला और चारों तरफ से पानी की बौछारें शुरू कर दीं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, कंपनी के भीतर रखा काफी सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।