पोर्टल से होगी नगर निगम के बिलों की पेमेंट, नहीं होगी गड़बड़ी

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram municipal corporation bills payment now through sparsh portal transparency and malpractice prevention
Surender.Singh

@Timesofindia.com
n गुड़गांव : नगर निगम के फाइनैंशल सिस्टम को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। अब हर तरह की पेमेंट स्पर्श पोर्टल से होगी। इससे न केवल बिलों में गड़बड़ी के मामले रुकेंगे बल्कि पेमेंट सिस्टम में पारदर्शिता भी आएगी। पेमेंट के लिए बिल नगर निगम से स्पर्श पोर्टल के जरिए ULB हेडक्वॉर्टर पंचकूला और फिर इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय, दिल्ली तक जाएंगे। बता दें निगम के कई प्राॉजेक्ट के लिए केंद्र और राज्य सरकार से पैसा आता है। अभी ट्रायल के तौर पर केंद्र और राज्य से पैमेंट के लिए प्रॉजेक्ट्स को पाेर्टल से जोड़ा गया है। इसके बाद हर तरह की पेमेंट पोर्टल से ही हाेगी। नगर निगम में बंधवाड़ी सोलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के पड़े लीगेसी वेस्ट के लिए न केवल राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार से भी पैसा आता है। इसके निस्तारण के लिए खर्च होने वाले पैसे को केंद्र और राज्य सरकार 60- 40 के रेश्यो से निगम को देते हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तरह जागरूकता कार्यक्रम, पब्लिक और कम्यूनिटी टॉइलट के अलावा अन्य एक्टिविटी के लिए पैसा आता है। शुरुआत में इस पोर्टल से केंद्र और राज्य सरकार से आने वाले पैसे के लिए बिल इस पाेर्टल के माध्यम से जाएंगे। नगर निगम गुड़गांव से यूएलबी हेडक्वार्टर पंचकूला के पास जाएंगे। यहां पर साइबर ट्रेजरी से होते हुए केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्रालय के पास पोर्टल से जाएंगे। तीन दिन में पूरी प्रक्रिया के बाद पेमेंट हो जाएगी।

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह ने बताया कि स्पर्श पोर्टल के माध्यम से निगम के कई प्रॉजेक्ट में केंद्र और राज्य सरकार से आने वाली पेमेंट रिलीज होगी। भविष्य में इस पोर्टल से सैलरी, डिवेलपमेंट वर्क, पीएफ और सेनिटेशन आदि की पेमेंट भी होगी।