Gurugram Road Rage Two Youths Clash On Road After Car Collision Fight Continues In Front Of Police
रोडरेज : कारों की टक्कर के बाद बीच सड़क भिड़े 2 युवक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में रोडरेज की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें सेक्टर-5 स्थित अशोक विहार एरिया में दो कारों की टक्कर के बाद बीच सड़क पर मारपीट हुई। टक्कर के बाद दोनों युवक आपस में भिड़ गए। हैरानी की बात यह है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी दोनों युवक शांत नहीं हुए और खाकी के खौफ को भुलाकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे।जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद अशोक विहार एरिया में दो कारों की टक्कर के बाद शुरू हुआ। दोनों के चालक बीच सड़क पर ही उतर गए। शुरुआत में दोनों के बीच तीखी बहस और गालीगलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवक सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। व्यस्त सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देख स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।