Monsoon Active In Ghaziabad Relief From Humidity Rain Expected For Next 7 Days
मेहरबान हुआ माॅनसून, उमस से मिली राहत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
पिछले कुछ दिनों से उमस से परेशान लोगों के लिए शनिवार को राहत मिली। दोपहर के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जो रुक-रुककर चलता रहा है। जिले में मॉनसून के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग की मानें तो 4 से 10 जुलाई तक लगातार बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। शुरुआती कुछ दिनों (4 से 7 जुलाई) तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ एक या दो बार बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इन दिनों अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बीच-बीच में थोड़ी उमस महसूस हो सकती है। सबसे बड़ा बदलाव 8 जुलाई को हो सकता है। इस दिन के लिए विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दिन तापमान गिरकर न्यूनतम 25 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। 9 और 10 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। खासकर 10 जुलाई को आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहेंगे और बारिश के कुछ दौर देखने को मिल सकते हैं, जिससे तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।