शादी का झांसा देकर युवती से रेप का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
rape by promising marriage sensational case in gurgaon police register case and start search
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झूठा वादा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने इसी साल 3 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गुड़गांव के एक एरिया में पीड़िता की मर्जी के खिलाफ उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।