पुलिस लाइंस में खुला रीडिंग रूम

नवभारतटाइम्स.कॉम
reading room opens in police lines children of police families to connect with the world of books
nNBT न्यूज, लखनऊ: पुलिस परिवारों के बच्चों को डिजिटल स्क्रीन से दूर किताबों की दुनिया से जोड़ने और उनके शैक्षिक विकास के लिए शनिवार को पुलिस लाइंस में बेहतरीन पहल हुई। 'वामा सारथी' (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर असोसिएशन) की तरफ से यहां पुस्तक मेले और एक आधुनिक रीडिंग रूम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बच्चों के हुनर को निखारने के लिए लिटरेरी इवेंट्स और कई दिलचस्प प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

रीडिंग रूम के उद् घाटन के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके शिक्षित, जागरूक और संस्कारित बच्चे ही होते हैं। इस दोरान पुलिस लाइंस में लेखक संवाद, साहित्यिक परिचर्चा, निबंध लेखन, क्रिएटिव राइटिंग, हैंडराइटिंग वर्कशॉप, ओपन माइक, एक्सटेम्पोर, कोलाज मेकिंग, क्विज और रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम हुए। कार्यक्रम में मशहूर किस्सागो हिमांशु बाजपेयी, कनक रेखा चौहान, थिएटर आर्टिस्ट दिव्या भारद्वाज भट्टाचार्य और आरजे प्रतीक भारद्वाज ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।