‘कार्यशैली नहीं सुधरी तो कार्रवाई’

नवभारतटाइम्स.कॉम
sp leaders warned action will be taken if work style doesnt improve
nNBT न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ महानगर कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक में सांगठनिक मुद्दों के साथ-साथ नेताओं की गुटबाजी और निष्क्रियता का मुद्दा गरमाया। बैठक में पदाधिकारियों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि साल 2023 के निकाय चुनाव में पार्टी ने जिन लोगों को पार्षद का टिकट दिया था, उनमें से अधिकांश लोग अपने वाॅर्डों में सक्रिय नहीं हैं। इस वजह से कई वार्डों और बूथों पर पार्टी का काम प्रभावित हो रहा है। बैठक में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व पार्षद प्रत्याशियों की इस कार्यशैली पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी गई कि कार्यशैली में जल्द सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव गौरव सिंह यादव, विधायक रविदास मेहरोत्रा, मीरा वर्धन, फिदा हुसैन अंसारी, कामरान बेगमौजूद रहे।