Strengthen Sp Pda Government Will Be Formed In 2027 Akhilesh Yadav
ज्यादा सदस्य बनाएं और बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करें: अखिलेश
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : 2027 की तैयारियों में जुटी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं और बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करें। शनिवार को अखिलेश यादव ने मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने उनसे अपील की कि वे चुनाव के दिनों में आकर मदद कर दें तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम जीते हैं अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे। जनता सामंतवादी भाजपा सरकार को हटाएगी। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में डकैती भाजपा आरएसएस धर्म के नाम पर कर रही है। आपस में बंटवारे को लेकर चढ़ावे की डकैती का पर्दाफश हुआ है।