कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए चलाएंगे अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम
strict action will be taken against those spreading garbage in manesar a special campaign will be run
n NBT रिपोर्ट, मानेसर : नगर निगम मानेसर के जाॅइंट कमिश्नर पुनीत कुमार ने सफाई विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी खाली प्लॉट में गंदगी पाई जाती है, तो संबंधित प्लॉट मालिक को तुरंत नोटिस दें और जुर्माना वसूलें। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल और बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी के भी निर्देश दिए। अवैध सब्जी मंडियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।