ट्रेन में यात्री का पर्स चोरी, खाते से उड़ाए 50 हज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम
train purse theft 50 thousand siphoned from account passenger cheated at gurgaon station
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर गांधीनगर जयपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ रहे एक यात्री का पर्स चोरी हो गया। चोर ने केवल पर्स ही नहीं उड़ाया, बल्कि पीड़ित के बैंक खाते से चंद मिनटों में 50 हजार रुपये भी साफ कर दिए। जयपुर जीआरपी में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद अब गुड़गांव राजकीय रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से प्रताप नगर सांगानेर, जयपुर निवासी राजीव पारुई 13 जून को गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर आए थे। उन्हें दोपहर करीब 1:45 बजे शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होना था। ट्रेन के आते ही कोच के दरवाजे पर भारी भीड़ लग गई। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स उड़ा लिया। ट्रेन रवाना होने के बाद पीड़ित को इसका पता चला। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर अकाउंट से रुपये निकलने के 5 मेसेज आए, जिन्हें देख उनके होश उड़ गए। चोर ने उनके एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड से पांच बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पर्स में 500 नकद, जरूरी चाबियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, दो क्रेडिट कार्ड और दो डेबिट कार्ड थे।