Brainstorming On Better Use Of Ai Aim peace 2026 Conference At Jaipuria Institute
AI के बेहतर इस्तेमाल पर मंथन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, इंदिरापुरम : जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शनिवार को AIM-PEACE 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें भारत सहित कई देशों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रबंधन में AI की भूमिका और चुनौतियों पर चर्चा की। सेठ आनंदराम जयपुरिया एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने कहा कि AI का उद्देश्य मानव बुद्धिमत्ता का स्थान लेना नहीं, जबकि उसे और अधिक सक्षम बनाना है।