Ghaziabad Challengers Win Thrilling Match With 2 Balls Remaining Ghaziabad Knights Suffer Defeat
रोमांचक मुकाबले में 2 गेंद शेष रहते चैलेंजर्स विजेता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशन
लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन-2 में गाजियाबाद नाइट्स को एक और हार का सामना करना पड़ा। टीम को गाजियाबाद चैलेंजर्स ने रोमांचक मैच में 2 विकेट से हरा दिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद नाइट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। ओपनर अभिषेक ने 82 रनों की पारी खेली। सचिन सहलोत व अतुल ने 22-22 रनों का योगदान दिया। शुभम गुप्ता, डॉ. ओम व रवि ने 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच नकुल पंडित ने 57 रनों की पारी खेली। सुमित सेठ ने 34, प्रवीण जैन ने 28 व शुभम गुप्ता ने नाबाद 20 रन बनाए। राही त्यागी, लोकेश चौधरी व साहिल सैफी ने 2-2 विकेट लिए।