सफाई में लापरवाही, ठेकेदार पर 3 लाख का लगाया जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida 3 lakh fine on sanitation contractor for negligence authority strict
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में ठेकेदार के अधीन मैन्युअल स्वीपिंग के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही प्रॉजेक्ट विभाग के सभी आठ वर्क सर्कल से वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों की तैनाती कर दी गई है। एसीईओ, ओएसडी, प्रधान महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारी फील्ड में लगातार मुआयना कर रहे हैं। लापरवाही करने वाले ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया है। प्राधिकरण ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर विमल राज आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें जोन-5 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर जीएम स्वास्थ्य आरके भारती ने दो लाख रुपये और ईकोटेक- 3, सेक्टर 2 व 3 में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।