सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग से गिरी महिला, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida woman dies after falling from sector 18 multilevel parking suicide suspected
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में शनिवार दोपहर एक महिला की गिरने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतका सेक्टर-29 निवासी 50 वर्षीय सीतू तलवार हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीतू तलवार घर से अकेले निकल गई थीं। जब परिजनों को उनके घर से बाहर जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास उनकी तलाश शुरू कर दी। दिया। महिला अपने पीछे पति और बेटी को छोड़ गई हैं। बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है।