Ramp Construction In District Hospital Stalled Due To 28 Lakh Cost Plan Stuck
जिला अस्पताल में रैंप निर्माण की योजना अटकी, लागत बनी बाधा
Contributed by: Pravesh.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-39 स्थित आठ मंजिला जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित रैंप का निर्माण फिलहाल अधटक गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन डिजाइन और तकनीकी परीक्षण के लिए एजेंसी ने अलग से 28 लाख रुपये का खर्च बताया है। शासन ने इस पर आपत्ति जताते हुए निर्देश दिया है कि डिजाइन, तकनीकी परीक्षण और निर्माण लागत का संयुक्त प्रस्ताव एक साथ भेजा जाए।
240 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में फिलहाल केवल लिफ्ट और सीढ़ियों की व्यवस्था है। आपात स्थिति, विशेषकर आग लगने पर लिफ्ट बंद होने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रैंप अनिवार्य है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि अब संशोधित प्रस्ताव तैयार करने के लिए डिजाइन और निर्माण एजेंसी से दोबारा संपर्क किया जाएगा। साथ ही, तकनीकी परीक्षण की लागत कम करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।