Supertech Ecovillage Residents Protest Continues Against Maintenance Charge Hike
मेंटिनेंस चार्ज में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सुपरटेक इकोविलेज में हुआ प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी के निवासियों ने रविवार को YG फैसिलिटी प्रबंधन द्वारा बढ़ाए गए कॉमन एरिया मेंटिनेंस चार्ज के विरोध में निवासियों ने छठे सप्ताह प्रदर्शन किया। आरोप है कि 1 जून 2026 से मेंटिनेंस चार्ज में 2.36 प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 3.25 प्रति स्क्वायर कर दिया है।
निवासियों ने बताया कि फैसिलिटी प्रबंधन को बिजली एवं कई अन्य स्रोतों से भी आय प्राप्त होती है, लेकिन उसका पारदर्शी विवरण आज तक साझा नहीं किया गया है। आरोप है कि पहले कोई विस्तृत वित्तीय लेखा-जोखा साझा किया गया और न ही निवासियों की सहमति ली गई। जब मूलभूत सुविधा अभी भी अपेक्षित स्तर की नहीं हैं, एकतरफा कामन एरिया चार्ज में बढ़ोत्तरी पूरी तरह अनुचित है। उनकी शिकायत पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित एपेक्स कमिटी ने भी बढ़े चार्ज पर आपत्ति जताते हुए तत्काल रोकने के निर्देश दिए थे।