Two Arrested For Ivory Smuggling From Greater Noida West 15 Kg Ivory Recovered
ग्रेनो वेस्ट से हाथी दांत के साथ दो गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट
गौड़ सिटी-2 के पास से बिसरख थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी दांत की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब डेढ़ किलो वजन का एक हाथी दांत मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास गौड़ सिटी-2 स्थित एक खाली प्लॉट में हाथी दांत की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं। सूचना के आधार पर बिसरख पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी राजेंद्र (40), जो वर्तमान में बहादुरगढ़ (हरियाणा) में रह रहा था, ओर गाजियाबाद के खोड़ा निवासी संदीप (32) के रूप में हुई। संदीप का मूल निवास बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र में है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाथी दांत कहां से लाया गया था और इसे किसे बेचने की तैयारी थी। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।