लेखपाल ने ली थी ~300 घूस, 49 साल बाद भी सज़ा बरकरार

नवभारतटाइम्स.कॉम
49 years later lekhpals conviction for 300 bribe remains intact high court rejects appeal
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 41 साल पुरानी एक आपराधिक अपील को खारिज कर दिया, जिसमें लगभग आधी सदी पहले 300 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए लेखपाल को 1985 में हुई सजा को बरकरार रखा गया था।

न्यायमूर्ति संजीव कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा को बरकरार रखा। शेष सजा काटने के लिए चार सप्ताह के भीतर निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया। कानपुर की तहसील में चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर तैनात अपीलकर्ता (महेश चंद) ने कानपुर के पांचवें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा पारित 1985 के दोषसिद्धि आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील की थी।
1 अप्रैल, 1977 की सुबह, लेखपाल महेश चंद (अपीलकर्ता) और कानूनगो चंद्र सेन, वीरेंद्र सिंह के साथ बस में सवार हुए और विपक्षी पार्टी की अपील को खारिज करवाने का वादा करते हुए ₹400 की रिश्वत मांगी। सिंह ने मौके पर ही कानूनगो को 100 रुपये दे दिए। हालांकि, बाद में कानपुर में अपने बेटे से संपर्क किया। दोनों ने कानपुर के सतर्कता विभाग के पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा गया था।