बीके की शिशु ओपीडी में मरीजों की कतार

नवभारतटाइम्स.कॉम
bk hospitals pediatric opd sees queue of sick children due to weather change
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। बीके अस्पताल के शिशु रोग ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अस्पताल आने वाले बच्चों में मुख्य रूप से पेट दर्द, खांसी, जुखाम, गले में खराश, बुखार और वायरल संक्रमण की समस्याएं सामने आ रही हैं।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ विजय रानी ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। छोटे बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

रेकमेंडेड खबरें