छात्रों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

नवभारतटाइम्स.कॉम
students sworn to stay away from drugs sub inspector reached spreading awareness by cycling
nNBT न्यूज, पलवल : आरोही माॅडल स्कूल में सब इंस्पेक्टर डाॅ. अशोक कुमार वर्मा ने नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने नशा से दूर रहने और शिक्षा, खेल, योग से जुड़ने के टिप्स दिए। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के निर्देशन में जागरूकता एवं पुनर्वास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा फरीदाबाद से पलवल तक 70 किमी साइकल चलाकर आरोही मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल पहुंचे और वहां पर नशामुक्ति को लेकर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

रेकमेंडेड खबरें