सेक्टर-65 में बनेगा मॉडर्न सामुदायिक भवन

नवभारतटाइम्स.कॉम
modern community building to be constructed in sector 65 review of development works in ballabgarh
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों को लेकर सोमवार को एचएसवीपी के एडमिस्टेटर नीरज कादियान के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बल्लभगढ़ के सेक्टरों में तेजी से बढ़ रही आबादी को देखते हुए विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विधायक ने कहा कि सेक्टरों में बिजली, पेयजल, सीवर और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों से लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सेक्टर-65 में जल्द ही मॉडर्न सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-2 की तिरखा कॉलोनी से सटी खाली जगह पर लोगों की सुविधा के लिए नए पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-2 से शुरू होने वाले दादा-पोता ट्रैक पर फैंसी लाइटें लगाने और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी जल्द शुरू होगा।

रेकमेंडेड खबरें