बिना फायर NOC किया DL टेस्टिंग सेंटर का उद् घाटन

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknows dl testing center inaugurated without fire noc operations halted
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ के पहले प्रत्यायन प्रशिक्षण केंद्र (ADTC) के संचालन पर रोड़ा अटक गया है। काकोरी में जिस ADTC का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 30 जून को उद् घाटन किया था, उसके लिए फायर NOC ही नहीं ली गई है। मामला संज्ञान में आते ही सेंटर के संचालन की अनुमति को आरटीओ ने रोक दिया। हालांकि, सेंटर संचालक दीपक इंटरप्राइजेज ने फायर NOC के लिए आवेदन कर दिया है। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट की जिम्मेदारी निजी हाथों में सौंप दी है। इसके तहत लखनऊ का पहला ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर काकोरी में बनाया गया है।