Bjp Workers Paid Tribute To Dr Syama Prasad Mukherjee On His 125th Birth Anniversary Remembered His Ideals Of Nationalism
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिले के सभी 877 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्रीनफील्ड स्थित दून भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर सुनीता दुग्गल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा हरियाणा की भाजपा सरकार डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों पर चलते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में अलग संविधान और अनुच्छेद-370 के विरोध में ऐतिहासिक संघर्ष किया था। हथीन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।