College Admission Students Can Correct Applications Till July 13 Know The Complete Process
छात्र 13 जुलाई तक अपने आवेदन में कर सकेंगे सुधार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था। ऐसे में अब छात्रों के पास आवेदन में सुधार करने का समय भी बढ़ गया है। अब छात्र 13 जुलाई तक आवेदन में एडिट का विकल्प इस्तेमाल कर सकेंगे। उसके बाद ऑब्जेक्शन वाले आवेदनों की सूची जारी की जाएगी और इसे दूर करने के लिए छात्रों को चार दिन का समय दिया जाएगा।महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) से संबंधित शहर के 11 सरकारी व गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स की करीब 10 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की प्रक्रिया को चौथी बार बढ़ाया गया है। पहले अंतिम तारीख 31 मई थी, जो बाद में 15 जून, फिर 30 जून और अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जुलाई है।
14 जुलाई को उन सभी छात्रों की सूची जारी की जाएगी, जिनके आवेदनों में कोई कमी या ऑब्जेक्शन लगा दिया गया है। छात्र 18 जुलाई तक उस ऑब्जेक्शन को दूर कर सकेंगे। 18 जुलाई तक ही सभी आवेदनों के वेरिफिकेशन का काम पूरा किया जाएगा और उसके बाद 20 जुलाई को दाखिले के लिए योग्य छात्रों की सूची हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट जारी करेगा।
राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ़ सुनील शर्मा ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तारीख से अगले दिन तक छात्रों को एडिट का विकल्प मिलेगा। उसके बाद ऑब्जेक्शन दूर करने के लिए चार दिन का समय छात्रों को दिया जाएगा।