7 साल से फरार चल रहा था तस्करी का मुख्य आरोपी, धरा

नवभारतटाइम्स.कॉम
7 years absconding main accused of cow smuggling farooq arrested from nuh
n NBT न्यूज होडल : सीआईए पुलिस ने 2019 से फरार चल रहे गोवंश तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फारुख निवासी गांव जमालगढ़ जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई की है। सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार 22 अगस्त 2019 को थाना सदर पलवल की पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी फारुख अपने साथी के साथ मिलकर आयशर कैंटर में गोकशी की हुई गाेवंश की खाल को भरकर सोलाका पिंगोड रोड होते हुए हापुड़, उत्तर प्रदेश बेचने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी शुरू की। इसके बाद कैंटर चालक फारा हो गया लेकिन प्रतिबंधित मांस की खाल को बरामद किया गया।