सड़कें, सीवर और पेयजल लाइनें की जाएंगी दुरुस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad to get facelift with roads sewers and drinking water lines worth 69 crores
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मधुबन-बापूधाम योजना और एनएच-58 के आसपास विकास कार्यों के लिए 69.21 करोड़ रुपये के ई-टेंडर जारी किए हैं। परियोजना के तहत सड़कें मजबूत की जाएंगी, सीवर और पेयजल लाइनें बिछेंगी, स्ट्रीट लाइट लगेंगी तथा नया पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। एनएच-58 से निलायाग्रीन जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी हम-तुम रोड पर 2.25 करोड़ रुपये से एलईडी लाइटें लगेंगी। पॉकेट-एफ में पंपिंग स्टेशन और पाइपलाइन पर 2.51 करोड़ तथा सड़क सुधार पर 3.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सबसे बड़ा कार्य पॉकेट-एफ के समग्र विकास का है, जिस पर 60.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।