Hapur Dm Conducts Surprise Inspection Of Basic Schools Asks Questions To Children Gives Instructions
DM ने स्कूलों में जांचीं व्यवस्थाएं, स्टूडेंट्स से सवाल-जवाब भी किए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हापुड़
डीएम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बेसिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से सवाल भी पूछे। शिक्षकों को साफ-सफाई और शिक्षण कार्य में गुणवत्ता के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना बीएसए दीपा भाटी के साथ गढ़मुक्तेश्वर के कई बेसिक स्कूलों में पहुंचीं। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका जांची। कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और उनकी कॉपी-किताबें भी देखीं। बेसिक साक्षरता और निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों के सीखने के स्तर को भी परखा। डीएम ने रसोईघर, मिड-डे मील की गुणवत्ता और मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की व्यवस्था देखी। बच्चों से भोजन के स्वाद और सफाई के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, कक्षा-कक्ष और फर्नीचर की उपलब्धता भी जांची। डीएम ने स्कूल चलो अभियान, यूनिफॉर्म-जूता वितरण और कायाकल्प योजना के तहत कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।