Vip Movement Increases Difficulties For Lucknow Residents Demand For Alternative Routes From Administration
परेशान करता वीआईपी मूवमेंट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
प्रदेश की राजधानी में वीआईपी मूवमेंट शहरवासियों के लिए परेशानियों से भरा साबित हो रहा है। वीआईपी मूवमेंट के चलते रास्ते ब्लॉक कर दिए जाते हैं। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। इसके चलते उनके कई जरूरी काम नहीं हो पाते। प्रशासन को शहर की प्रमुख सड़कों को वीआईपी मुक्त बनाना चाहिए। उनके लिए खास तौर पर अलग रूट तय किया जाना चाहिए जिससे पूरे शहर के लोगों पर उनके मूवमेंट का असर न पड़े और उनकी परेशानियां भी कम हो जाएं।