कल भारी बरसात का अलर्ट, उमस से राहत की उम्मीद

नवभारतटाइम्स.कॉम
heavy rain alert in delhi ncr relief from humidity expected temperature likely to drop
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

उमस की वजह से सोमवार को लोग दिनभर चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी का स्तर 50 से 70 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मंगलवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार और शुक्रवार भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना बना रहेगा। इन दोनों दिन भी बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में फुहारें पड़ती रहेंगी। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। शनिवार और रविवार आते-आते बारिश की रफ्तार थोड़ी कम होने लगेगी। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्पेल बारिश हो सकती है।