विकलांग बोर्ड में समय पर नहीं पहुंच रहे डॉक्टर, लोग परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad people facing problems for disability certificates due to doctors delay at mmg hospital
n NBT न्यूज, गाजियाबाद

जिला एमएमजी अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए बोर्ड में डॉक्टर देरी से पहुंच रहे हैं। इसके कारण सुबह से लाइनों में लगे लोगों को इंतजार करना पड़ता है। हर सोमवार को जांच के लिए पांच डॉक्टरों की टीम बैठती है, जो परीक्षण के बाद दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित करती है। बोर्ड का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते। सोमवार को करीब 10:45 बजे डॉक्टर पहुंचे। नोडल अधिकारी डॉ. अनवार असारी, मनोचिकित्सक डॉ. साकेत तिवारी और फिजिशियन डॉ. राहुल वर्मा समय पर पहुंच गए थे। इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर यादव, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचेता समय पर नहीं पहुंचे। नोडल अधिकारी ने बताया कि कुछ डॉक्टर निजी कार्य या जाम के कारण देर से पहुंचे।