Make 5 Family Ids Daily In Gram Panchayat Campaign Intensified In Ghaziabad
'ग्राम पंचायत में हर दिन 5 फैमिली ID जरूर बनाएं'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने सोमवार को विकास भवन में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर फैमिली आईडी बनाने के काम की समीक्षा की। उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कम से कम पांच फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान भोजपुर, लोनी, मुरादनगर और रजापुर विकास खंडों में लक्ष्य के मुकाबले कम प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने नगर निगम, बेसिक शिक्षा विभाग और कृषि विभाग को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर रोजाना निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फैमिली आईडी बनाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग तय लक्ष्य समय पर पूरा करें।