दुनाली संग विडियो बनाया, गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth arrested for making video with double barreled gun accused of spreading terror on social media
nNBT न्यूज, पलवल : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी ईशा को सोशल मीडिया पर दुनाली बंदूक के साथ विडियो और रील पोस्ट करने के मामले में पकड़ा गया। आरोपी ने समाज में प्रभाव और भय पैदा करने के उद्देश्य से हथियार का प्रदर्शन किया, जो लाइसेंस नियमों का उल्लंघन और दंडनीय अपराध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।