Account Holder Arrested From Rajasthan In Fraud Case Cyber Police Station Ballabgarhs Action
ठगी मामले में खाता देने वाला राजस्थान से गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से एक लाख 29 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीरेन्द्र सिंह झाला निवासी रायका बाग बैंक कॉलोनी, (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को 5 जुलाई को जोधपुर (राजस्थान) से काबू किया है। इसको न्यायालय में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वीरेन्द्र सिंह झाला खाताधारक है। जिसने अपने एक परिचित के माध्यम से अपने बैंक खाते की जानकारी साइबर ठगों तक पहुंचाई थी। उसके बैंक खाते में ठगी की 50 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। उसके साथी ने डेबिट कार्ड से ठगी की राशि निकालकर साइबर ठगों तक पहुंचाई थी।