दो दिन छिटपुट, फिर झमक कर बरसेंगे बदरा

नवभारतटाइम्स.कॉम
alert for heavy rain in lucknow scattered for two days then heavy showers relief from heat
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में दो दिन छिटपुट बारिश होगी और इसके बाद तेज बारिश की उम्मीद है। हालांकि, मंगलवार से तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है। 10 और 11 जुलाई को तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में और तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

 सोमवार को लखनऊ में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि लखनऊ में दो दिन छिटपुट बारिश के बाद अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी मॉनसून साउथ में ज्यादा सक्रिय है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तराई इलाकों में मॉनसून का ज्यादा असर दिखेगा।