Cm Yogis Visit To Sultanpur And Kashi Inauguration foundation Stone Of Schemes Worth 600 Crore Gift For Students
600 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास आज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
सुलतानपुर : सीएम योगी मंगलवार को सुलतानपुर में करीब 600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचने के बाद सर्कस ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा से पहले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
काशी से विद्यार्थियों को देंगे सौगातवाराणसी : सीएम दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की देर शाम काशी पहुंचेंगे। बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी में आयोजित समारोह में मुख् यमंत्री प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के एक करोड़ दस लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में डायरेक् ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध् यम से राशि अंतरित करेंगे। योजना के अंतर्गत प्रत्येक के खाते में 1200 रुपये अंतरित किए जाएंगे। वहीं, शिक्षक कैशलेस चिकित् सा योजना का भी शुभारंभ करेंगे। टीएफसी में आयोजित समारोह में वाराणसी मंडल के कुछ शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को डेमो कार्ड सौंपेंगे।