~6 लाख में देते थे मेडिकल की फर्ज़ी डिग्री, 3 गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
fake medical degree for 6 lakhs gang busted in muzaffarnagar 3 arrested
nNBT न्यूज, मुजफ्फरनगर

फर्जी मेडिकल डिग्री देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह छह लाख रुपये लेकर बीएएमएस, बी-फार्मा और डी-फार्मा जैसी फर्जी डिग्रियां देता था। आरोपित में अवैध डिग्री से अस्पताल चलाने वाला शख्स भी शामिल है।
आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपित इमलाख उर्फ इमलाक पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। तलाश में जुटी छपार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात ताजपुर रजवाहा बरला-बसेड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर इमलाख उर्फ इमलाक, डॉ. वीके गौतम और डॉ. मंसूर उलहक को धर दबोचा। आरोपितों के पास से 10 लेटरहेड, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, मरीजों की बुकलेट, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार पता लगाया जा रहा है कि गिरोह अबतक कितने लोगों को फर्जी डिग्रियां दे चुका है।