वर्कआउट के दौरान दो महंगे फोन चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad gym two young womens expensive phones stolen during workout accused caught on cctv
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक जिम में वर्कआउट करने आई दो युवतियों के महंगे मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। खत्री वाड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ वाई पॉइंट के पास स्थित एक जिम में नियमित रूप से व्यायाम करने जाती हैं। 2 जुलाई को दोनों ने कसरत शुरू करने से पहले अपने-अपने मोबाइल जिम में रखी मेज पर रख दिए। वर्कआउट खत्म होने के बाद जब वे मोबाइल लेने पहुंचीं तो दोनों फोन ल मिले। दोनों युवतियों ने जिम में काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिले। जिम संचालक ने पहले अपने स्तर पर तलाश करने का भरोसा दिया। करीब दो दिन बाद जब जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें एक अज्ञात युवक दोनों मोबाइल उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया।