Girlfriends Refusal To Show Whatsapp Chat Proved Fatal Boyfriend Slit Her Throat And Dismembered The Body
वॉट्सऐप चैट नहीं दिखाने पर प्रेमिका को काट डाला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, वाराणसी: जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल की वॉट्सऐप चैट को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने शादीशुदा प्रेमिका रेशमा खां उर्फ सना की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान खखरिया उर्फ दिलीप को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह महिला के कटे पैर को पॉलीथिन में बांधकर ठिकाने लगाने जा रहा था। वहीं, मृतका के पति रहीम खान का कहना है कि आरोपित ने उसकी पत्नी को नौकरी का झांसा देकर बुलाया था।