चोरी के सामान संग तीन अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
palwal company theft of lakhs three including watchman arrested goods worth 5 lakhs recovered
n NBT न्यूज, पलवल : बीती तीन जुलाई को एक कंपनी में चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चौकीदार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। थाना शहर प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि आदर्श कालोनी निवासी प्रशांत आजाद ने कहा था कि वह मैसर्स गिम्स टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। बीती 3 जुलाई की सुबह कंपनी कर्मचारी काम पर पहुंचे तो शटर का ताला खुला हुआ मिला और था मशीन की कीमती 16 डाइयां गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में चौकीदार गौरव चौहान शटर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश करते दिखाई दिया। उप निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने आरोपी चौकीदार गौरव चौहान को बीती 4 जुलाई को गिरफ्तार कर रिमांड लिया गया।