झज्जर में सड़क किनारे मिले दो शव, पुलिस जता रही हत्या की आशंका

नवभारतटाइम्स.कॉम
two bodies found on roadside in jhajjar police suspect murder
n NBT न्यूज, झज्जर

दो शव झज्जर-गुड़गांव रोड पर सोमवार की सुबह मिले। मौत की वजह अब तक पता नहीं लग पाई है, हालांकि पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। दोनों शवों के सिर पर चोट के निशान हैं। पास एक खाली नीला ड्रम और पानी का पाइप भी पड़ा मिला।
जानकारी अनुसार पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि झज्जर-गुड़गांव रोड पर सहवाग स्कूल के पास दो शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने SFL टीम को भी बुलाया। दोपहर बाद दोनों शवों की शिनाख्त भी हो गई। पुलिस के अनुसार पहचान यूपी के मुज्जफरनगर के इरसाद और कामिल के तौर पर हुई। दोनों की उम्र 52 साल करीब थी। दोनों राजस्थान के नीमराना में काम करते थे। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि परिजनों ने ही झज्जर पहुंच शवों की शिनाख्त की। पुलिस अभी हत्या के एंगल से जांच कर रही है। थाना प्रभारी परमजीत के अनुसार सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी।

सोमवार की अल सुबह सूचना मिली थी कि झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर सहवाग स्कूल के पास दो लोगों के शव पड़े हुए हैॅ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मृतकों के सिर पर चोट के निशान थे। इसी के चलते यह आशंका है कि इनकी हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।