वर्कआउट के दौरान दो महंगे फोन चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
two expensive phones stolen from two young women during workout in faridabad gym youth captured in cctv
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक जिम में वर्कआउट करने आई दो युवतियों के महंगे मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। खत्री वाड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ जिम में व्यायाम करने जाती हैं। 2 जुलाई को दोनों ने कसरत शुरू करने से पहले अपने-अपने मोबाइल जिम में रखी मेज पर रख दिए। वर्कआउट खत्म होने के बाद जब वे मोबाइल लेने पहुंचीं तो दोनों फोन ल मिले। दोनों युवतियों ने जिम में काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिले। जिम संचालक ने पहले अपने स्तर पर तलाश करने का भरोसा दिया। करीब दो दिन बाद जब जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें एक युवक मोबाइल ले जाता हुआ दिखाई दिया।