अनजान नंबर से आए लिंक पर किया क्लिक, गंवाए ~4.50 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम
unknown link click woman loses 450 lakh cyber fraud case registered
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

साइबर ठगों ने गांव बांस कुसला की रहने वाली एक महिला के वॉट्सऐप पर अनजान लिंक भेज फोन हैक कर लिया और खाते से 4 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह एक घरेलू महिला हैं। 10 जून को उनके वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से मेसेज आया, जिसमें एक लिंक था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। तुरंत फोन बंद कर दिया। कुछ समय बाद बैंक अकाउंट से रकम कटने के मेसेज आने लगे।
बताया कि चार बार में 4 लाख 50 हजार रुपये निकल गए। पीड़िता ने बताया कि यह रकम उन्होंने लोन ली थी। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ बैंक शाखा पहुंची। बैंक कर्मचारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पीड़िता के मोबाइल फोन को पूरी तरह से फॉर्मेट करवा दिया। फोन फॉर्मेट होने के कारण जिस अनजान नंबर से वॉट्सऐप मेसेज आया था, वह डिलीट हो गया और पीड़िता को नंबर भी याद नहीं रहा। हालांकि पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।