बेटी की शादी की थी तैयारी, 21 लाख के गहने व कैश चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
21 lakhs of jewelry and cash stolen amidst daughters wedding preparations allegations against police for not registering fir
n NBT न्यूज, दादरी

बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ित मंगल सिंह के अनुसार, 30 जून की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर बेटियों की शादी के लिए रखे करीब 21 लाख रुपये के जेवर और 3.5 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। यह घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य ड्यूटी पर गए थे।
पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए जेवर उन्होंने बेटियों की आगामी सर्दियों में होने वाली शादी के लिए मेहनत से बनवाए थे। वहीं, चोरी हुई नगदी मकान बेचने के बदले मिली बयाने की राशि थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश संदिग्ध ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित का गंभीर आरोप है कि वह पिछले नौ दिनों से पुलिस चौकी और कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस द्वारा केवल जांच का आश्वासन दिया जा रहा है। मामले में देरी पर संज्ञान लेते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना अब उनके संज्ञान में आई है और इसकी गहन जांच कराकर जल्द ही दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।