Bcom Entrance Exam 25 Candidates Out Race For Admission To Lucknow University Intensifies
बीकॉम में दाखिले की रेस से 25% अभ्यर्थी बाहर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में काउंसलिंग से पहले ही बीकॉम ऑनर्स में 25 फीसदी अभ्यर्थी दाखिले की रेस से बाहर हो गए हैं। दरअसल स्नातक प्रवेश परीक्षा के तहत बुधवार को बीकॉम (ऑनर्स) और बीकॉम (एनईपी) की प्रवेश परीक्षाएं हुईं। पहली पाली में आयोजित बीकॉम (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा में लगभग 25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा छोड़ने के साथ ही ये छात्र एलयू में दाखिले की रेस से भी बाहर हो गए हैं। वहीं, करीब 75 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपनी दावेदारी पेश की है।
विवि प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीकॉम की प्रवेश परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए दोनों पालियों को मिलाकर कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में 7 केंद्रों पर बीकॉम (ऑनर्स) की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 2,821 (75.18%) विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 931 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 8 केंद्रों पर बीकॉम (एनईपी) की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें वाणिज्य पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों का आकर्षण ज्यादा रहा। बीकॉम (एनईपी) में कुल 3,648 (85.21%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 633 छात्र गैरहाजिर रहे।